दुर्ग यूनिवर्सिटी की परीक्षा स्थगित: ऑनलाइन एग्जाम के लिए कभी भी जारी हो सकता है आदेश

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेश पर काम शुरू हो गया है। प्रदेशभर की यूनिवर्सिटी में होने वाली परीक्षा ऑनलाइन हो सकती है। इसके लिए कल ही साजा में सीएम भूपेश ने कहा था कि उन्होंने निर्देश दिए हैं।

ऑनलाइन एग्जाम की डिमांड कर रहे छात्रों के लिए बड़ी राहत है। आज ऑफलाइन एग्जाम के लिए जारी आदेश को रद्द करते हुए परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। दुर्ग यूनिवर्सिटी की ओर से आदेश जारी हो गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि, हेमचंद यादव विवि दुर्ग से संबद्ध समस्त प्राचार्यों, प्राध्यापकों, केन्द्राध्यक्षों तथा अन्य समस्त कर्मचारियों एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा 2021-22 में शामिल होने वाले स्नातकोत्तर स्तर जैसे (एम.ए./एम.कॉम./एमएससी-गणित) के समस्त स्वाध्यायी एवं पीजी डिप्लोमा इन टूरिज्म एण्ड होटल मैंनेजमेंट के नियमित छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उनकी 01 अप्रैल 2022 से आरंभ होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है। परीक्षा की अगामी तिथियां शीघ्र घोषित की जायेंगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...