भिलाई में सिविल इंजीनियर ने लगाई फांसी: प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर का काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… सुसाइड नोट भी मिला

भिलाई। सिविल इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। खबर लगने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया गया है। घटना के समय कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। पुलिस ने पहले खिड़की से देखा उसके बाद दरवाजा मो तोड़कर कमरे के भीतर प्रवेश किया।इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

उतई पुलिस ने बताया की चौहान टाउन भिलाई निवासी शशि कुमार पटले (28 वर्ष) अपने मामा के लड़के के साथ रहता था। जलावर्धन योजना की ठेका कंपनी एफ एस टी पी नामक प्राइवेट कंपनी में फील्ड सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत था। इनका आफिस ग्राम पतोरा में है। दोपहर को शशि ने फांसी लगाकर आत्हत्या कर लिया।

घटना स्थल से एक सुसायडल नोट भी पुलिस को मिला है। जिसमे आत्महत्या स्वयं की परेशानी से घातक कदम उठाने की बात कही गई है। मौत के बाद किसी को भी परेशान ना करने की भी बात नोट में उल्लेख है। मृतक बीई करने के बाद उक्त कंपनी में प्राईवेट काम करता था। जांच अधिकारी केएल गौर ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुची टीम ने पहले खिड़की से देखा युवक फांसी पर लटका था। दरवाजे को भीतर से बंद कर दिया गया था। उसे तोड़कर भीतर प्रवेश किया गया। सुसायडल नोट भी बरामद हुआ है। उस मे किसी का नाम नही लिखा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...