घर से तालाब नहाने गए बालक की डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…

भिलाई। तालाब में नहाने गए बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर लगने पर आसपास के लोगों की मदद से उसे तालाब से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में भिलाई 3 पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि ग्राम अमेरी सतनामी पारा भिलाई 3 निवासी निखिल गेन्द्रे 6 वर्ष अपने घर से सुबह 9.30 बजे अन्य बालक के साथ गाँव के हरबंधा तालाब अमेरी में नहाने गया हुआ था।

इस दौरान निखिल तालाब में उतरकर नहाने गया, लेकिन गहरे पानी मे जाने से डूब गया। उसका दोस्त निखिल को डूबता देख शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, तब तालाब में नहा रही महिला पहुंची और खोजने में जुट गए। फिर घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद लोग इकठ्ठा हुए और करीब घण्टेभर बाद निखिल को निकाल कर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक निखिल तीन भाइयों में बड़ा था। उसके पिता पुष्कर गेन्द्रे मजदूरी करता है। खबर लगने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बालक का अन्तिम संस्कार गांव के मुक्तिधाम में किया गया। आगामी सत्र में उसको स्कूल में भर्ती कराने की तैयारी चल रही थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...