दुर्ग: ओपन जीम निर्माण के लिए 60 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अहिवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में दस ओपन जीम निर्माण कार्यों के लिए 60 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। अहिवारा विधानसभा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन विकासखण्ड धमधा में क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा द्वारा किया जाएगा।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत मलपुरीकला में ओपन जीम निर्माण हेतु 06 लाख रूपए, ग्राम पंचायत मोहंदी में ओपन जीम निर्माण हेतु 06 लाख रूपए, ग्राम पंचायत ओटेबंद में ओपन जीम निर्माण हेतु 06 लाख रूपए, ग्राम पंचायत बोरसी में ओपन जीम निर्माण हेतु 06 लाख रूपए, ग्राम पंचायत लिमतरा में ओपन जीम निर्माण हेतु 06 लाख रूपए, ग्राम पंचायत रिंगनी में ओपन जीम निर्माण हेतु 06 लाख रूपए, ग्राम पंचायत मुर्रा (सुरजीडीह) में ओपन जीम निर्माण हेतु 06 लाख रूपए, ग्राम पंचायत ढौर (हिंगना) में ओपन जीम निर्माण हेतु 06 लाख रूपए, ग्राम पंचायत खेरधा में ओपन जीम निर्माण हेतु 06 लाख रूपए तथा ग्राम पंचायत बिरेभाट में ओपन जीम निर्माण हेतु 06 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...