CG में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार खड़ी हाईवा से टकराई… बैंक मैनेजर के माता-पिता समेत 3 की मौके पर ही मौत… पति-पत्नी और 6 साल का बेटा घायल

Horrific road accident in CG

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी है। यहां नेशनल हाईवे-53 मार्ग पर तेज रफ्तार कार खड़ी हाईवा से टकरा गयी। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गये। वहीं कार में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि कांकेर में एसबीआई बैंक में पदस्थ बैंक मैनेजर अपने पूरे परिवार के साथ बोकारो से रायपुर आ रहे थे। तभी ये बीच रास्ते में ये भीषण हादसा हो गया। हादसे में बैंक मैनेजर के माता-पिता की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं उनकी पत्नी और बेटे समेत खुद बैक मैनेजर बुरी तरह से जख्मी हुए है।

मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर नरहरपुर के भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर चंदन अभिषेक अपने परिवार के साथ बोकारो से रायपुर जा रहे थे। रात करीब 1:30 बजे ड्राइवर ईश्वर ध्रुव को नींद की झपकी आ गई। कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़ी हाईवा से टकरा गई। हादसे में बैंक मैनेजर के पिता अवध किशोर पांडेय (69), माता चित्रलेखा पांडेय (65) और ड्राइवर ईश्वर ध्रुव (34) की मौके पर ही मौत हो गई। बैंक मैनेजर चंदन, उनकी पत्नी खुशबू कुमारी और 6 वर्षीय बेटा ध्रुव अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए तुमगांव उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महासमुंद जिले में पिछले 10 घंटे में दो सड़क हादसों में कुल 7 लोगों की मौत हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...