कोरबा। कोरबा जिले में 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर आम उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जिला एवं विकासखंड स्तरों पर स्कूल के बच्चों की प्रभात फेरी निकाली जाएगी। स्कूलों में गठित कन्ज्यूमर क्लबों के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक तथा इसके लाभों की जानकारी दी जाएगी। उपभोक्ता फोरम द्वारा उपभोक्ता विवादों से संबंधित जारी महत्वपूर्ण आदेशों का समुचित प्रचार किया जाएगा। उपभोक्ता सरंक्षण क्षेत्र में कार्यरत जिला उपभोक्ता फोरम के न्यायाधीश, सदस्यों, अधिवक्ताओं और इस क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संगठनों तथा शासकीय अधिकारियों- कर्मचारियों की कार्यशाला आयोजित कर आम उपभोक्ताओं को उपभोक्ता अधिकारों के साथ -साथ उपभोक्ता विवादों के निराकरण की विद्यमान प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उपभोक्ताओं को विभिन्न उत्पादों की खरीदी करते समय किन-किन बातों पर ध्यान देना चाहिए इसकी भी जानकारी दी जाएगी। महाविद्यालयों के विज्ञान के शिक्षकों के सहयोग से प्रदर्शनी में पाम्पलेट, हेंड बिल आम उपभोक्ताओं को निःशुल्क वितरित किया जाएगा।
कोरबा जिले में आज उपभोक्ता दिवस : उपभोक्ता अपने अधिकारों से होंगे वाकिफ, प्रभात फेरी निकाल लाई जाएगी जागरूकता

खबरें और भी हैं...संबंधित
कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...
Aditya -
कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...
दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...
Aditya -
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...
Aditya -
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...
छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...
Aditya -
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...
