CG – सनकी आशिक का खौफनाक वारदात: प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया… दांतों से कांटा… पुलिस कस्टड़ी से हुआ फरार, 9 दिन बाद जंगल से पकड़ाया

Horrifying act of crazy lover

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत एक बेहद खतरनाक और मोस्ट वांटेड आरोपी रितेश प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी किसी फिल्मी सस्पेंस से कम नहीं रही। घटनाक्रम में एक आरोपी का भागना, पुलिस की लापरवाही, जंगलों में छिपा फरार अपराधी और अंततः एक सटीक सूचना के आधार पर गिरफ्तारी। आरोपी की प्रेमिका ने उसके खिलाफ मारपीट और प्रताड़ित करने का केस दर्ज कराया था। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसके गुप्तांगों को सिगरेट से जलाया और उसके शरीर को दांतो से काटा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गया था। इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने फरारी के बाद पांच पुलिसकर्मियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।

24 वर्षीय रितेश प्रताप सिंह नारायणपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी है। वर्ष 2023 में उसने एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया था। जेल से छूटने के बाद 17 मई 2025 को उसी लड़की को फिर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने लड़की को बादलखोल के जंगल में ले जाकर मारपीट की। फिर उसे कुनकुरी स्थित अपने घर और नारायणपुर के रिश्तेदार के घर ले गया। वहां उसने लड़की के साथ अमानवीय व्यवहार किया। लड़की किसी तरह वहां से भागकर थाने पहुंची।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 118, 64 व 62 के तहत मामला दर्ज कर 20 मई को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा था। लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला था। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि 2 जून को रितेश को अन्य आरोपियों के साथ पेशी के लिए जेल से कुनकुरी कोर्ट लाया गया था। शाम करीब 7:45 बजे पेशी के बाद लौटते समय आरोपी लोरो घाट में चलती बस से छलांग लगाकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस गंभीर लापरवाही पर पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया और एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्य, संभावित ठिकानों की पहचान और मुखबिर नेटवर्क को सक्रिय किया गया। पुलिस जंगल के साथ रिश्तेदारों के घरों में दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि आरोपी रितेश सरबकोम्बो बादलखोल जंगल में छिपा है और वहां से भागने के लिए पैसे का जुगाड़ कर रहा है। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत बादलखोल जंगल में घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने कहा, पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। लगातार दबिश और मुखबिर तंत्र की सक्रियता के चलते यह सफलता मिली। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर दोबारा जेल भेजा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से वंचित करना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि बिना संचयी प्रभाव के एक वेतनवृद्धि...

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...