CG – एक्शन में ACB: कार्यपालन अभियंता 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार… काम दिलाने के लिए लाखों रुपये की रखी थी डिमांड… वहीं बिजली विभाग का JE भी घूस लेते पकड़ाया

एक्शन में ACB

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। कार्यपालन अभियंता अजय कुमार ने ठेकेदार को काम दिलाने निविदा के पहले 2 लाख रुपये एडवांस देने की डिमांड की थी। जिसके बाद मामले की शिकायत एसीबी में की गई। रिश्वतखोर अधिकारी का नाम अजय कुमार टैंभूरने हैं।

एसीबी की टीम ने कार्यपाल अभियंता के घर छापामार कर उन्हें गिरफ्तार किया है। लोक निर्माण विभाग के जगदलपुर डिवीजन में अजय कुमार कार्यपालन अभियंता विद्युत यांत्रिकी के पद पर पदस्थ हैं। फिलहाल पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार को काम दिलाने के नाम पर ईई अजय कुमार ने 2 लाख की मांग की थी। ठेकेदार को कार्यपालन अभियंता ने जगदलपुर के साकेत कॉलोनी में स्थित अपने सरकारी घर में रिश्वत की रकम लेकर बुलाया था। चुकी ठेकेदार रिश्वत देना नहीं चाहता था, बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत की जांच के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ईई के घर आज सुबह पहुंची। इस दौरान कार्यपालन अभियंता अजय कुमार टैंभूरने को 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

वहीं लोरमी के बिजली विभाग में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। कनिष्ठ अभियंता को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि, कृष्ण कुमार गुप्ता ने नंदकुमार साहू से अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई न करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी। बिजली ऑफिस से 300 मीटर दूर किराना दुकान के पास निजी वाहन में वह रिश्वत ले रहा था। इस दौरान एसीबी की टीम ने पकड़ लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...