कांग्रेस करेगी आर्थिक नाकेबंदी: ED की कार्रवाई के विरोध में सभी 7 ब्लॉकों में भिलाई कांग्रेस का हल्लाबोल… अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर बोले – भाजपा ने दिया अपनी ओछी राजनीति का परिचय

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की ओर से गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस ने आगे की रणनीति बनाई है। इसके तहत छत्तीसगढ़ कांग्रेस 22 जुलाई को पूरे राज्य में आर्थिक नाकेबंदी करेगी। इस संबंध में पार्टी की बड़ी बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई। इसमें राज्य सरकार, उद्योगपति और केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी करते हुए चक्काजाम करने का निर्णय लिया गया है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में सभी 7 ब्लॉकों में ED राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।

जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल सहित कांग्रेस नेताओं के निवास पर ED की कार्यवाही भाजपा की हताशा को दिखाता है। भाजपा, कांग्रेस और भूपेश बघेल से डरी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसी बौखलाहट में भाजपा ने ED को भेजा है। भाजपा की राजनीति अब जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है। भाजपा बौखला गई है क्योंकि वह राजनीतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही हैं। अगर भाजपा यह सोच रही है कि कांग्रेस को डराया या रोका जा सकता है, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। कांग्रेस न झुकी है, न झुकेगी अब हर षड्यंत्र का जवाब और भी दमदार होगा।

बदरुद्दीन कुरेशी ने कहा कि अपनी राजनैतिक विफलता से तथा देश के मूल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और कांग्रेस के नेताओं के घर ED को भेजा है, ये जांच नहीं है राजनीतिक प्रतिशोध हैं। जो साफ दिख रहा है।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी,महापौर नीरज पाल,धर्मेंद्र यादव,जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस विभोर दुरगकर,अर्जुन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप,रामा विश्वकर्मा,प्रमोद प्रभाकर,गौरव श्रीवास्तव,मुकुंद भाऊ,मो रफीक,आनद डोंगरे,सलमान खान,अली हुसेन सिद्दीकी,जोहन सिन्हा,प्रभाकर जांबन्धु,नईम खान,अब्दुल तहूर पवार,मेरिक सिंह,लादू राम सिन्हा,उषा शर्मा,नेहा साहू,अमीर अहमद,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शोएब मोहम्मद खान,रविंद्र सिंह,समय लाल साहू,दिनेश गुप्ता,कीर्ति सिंह,अनसुइया मरकाम,पिंकी वर्मा,बलदाऊ पिपरिया,दुर्गा प्रसाद साहू,राजेश गुप्ता,निरंजन बिसाई,राजकुमार बंजारे,बुद्ध शरण बोरकर,अनिल सिंह,बद्री बघेल सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...