बुलेट पर रोमांस : भिलाई की सड़कों पर युवक-युवती का खुल्लम खुल्ला प्यार, राहगीरों ने बनाया वीडियो

भिलाई। भिलाई में खुल्लम खुल्ला प्यार का एक अजीबोगरीब नजारा सामने आया है। सेक्टर-10 टाउनशिप की सड़कों पर एक युवक-युवती बुलेट पर इस कदर रोमांस करते दिखे कि जिसने भी यह नजारा देखा, शर्म से अपनी नजरें झुका लीं। यह पूरा घटनाक्रम सड़क पर राहगीरों ने कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खुलेआम नियमों की धज्जियां
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कपल न केवल सड़क पर खुलेआम रोमांस कर रहा है, बल्कि उन्होंने यातायात नियमों की भी जमकर धज्जियां उड़ाई हैं। बिना हेलमेट और बिना किसी डर के युवक-युवती बुलेट पर बैठकर इस तरह की हरकतें कर रहे थे, जो न केवल खतरनाक है बल्कि कानून का भी उल्लंघन है।

राहगीरों ने बनाया वीडियो
इस हरकत को देख राहगीरों में खुसर-फुसर शुरू हो गई। कुछ लोग जहां चुपचाप आगे बढ़ गए, वहीं कुछ लोगों ने चुपके से इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है और शहर में चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है।

भिलाई में यह वीडियो तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे “नौजवानी की नादानी” मान रहे हैं, तो कई लोग इसे समाज और यातायात सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग जमकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...