दुर्ग की डॉ. क्षिप्रा पाटणकर, डॉ. श्वेता देशलहरा, और डॉ. नेहा बत्रा का दिल्ली में सम्मान, फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला पुरस्कार

नई दिल्ली। लोकसभा सदस्य बांसुरी स्वराज और राजीव भारद्वाज ने डॉ क्षिप्रा पाटणकर, डॉ श्वेता देशलहरा, और डॉ नेहा बत्रा को सर्वश्रेष्ठ जिला दुर्ग पुरस्कार से सम्मानित किया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित 3rd राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया, जो इन फिज़ियोथेरेपिस्ट की उत्कृष्ट सेवाओं और फिज़ियोथेरेपी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान का प्रतीक है।

डॉ क्षिप्रा पाटणकर, डॉ श्वेता देशलहरा, डॉ नेहा बत्रा और डॉ स्वाति जैन ने IAPWC दुर्ग जिला के तहत 3Sस्कूल, स्पोर्ट्स, और सोसाइटी के लिए कई स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और फिज़िकल फिटनेस पर ध्यान केंद्रित किया। खेल गतिविधियों में भाग लेने वालों के लिए चोट प्रबंधन और पुनर्वास पर काम किया। समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने और फिज़ियोथेरेपी के लाभों को प्रचारित किया। यह कार्य डॉ संजीव झा, डॉ रुचि वाशनी और डॉ गरिमा तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया।

दिल्ली में सम्मानित होने पर डॉ क्षिप्रा पाटणकर, डॉ श्वेता देशलहरा, और डॉ नेहा बत्रा को भिलाई के लोगों ने उन्हें बधाई दी है और कहा है कि उनका यह योगदान फिज़ियोथेरेपी के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...