नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, चार साल पहले बेटे को भी उतारा था मौत के घाट, पुलिस में है बेटी

दंतेवाड़ा। सुरक्षाबलों के जवान अभियान चलाकर नक्सलियों का खात्मा करने में लगे हुए हैं। सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सली बौखला और घबरा गए हैं। एक तरफ जहां नक्सलियों ने पत्र लिखकर वार्ता की अपील की है, तो वहीं दूसरी तरफ नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अरनपुर थाना क्षेत्र के निलावाया गांव में नक्सलियों ने ग्रामीण बंडी कोर्राम की हत्या कर दी है। हथियारबंद नक्सली रात में गांव पहुंचे और बंडी कोर्राम को घर से बाहर बुलाकर धारदार हथियार से उन पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बंडी कोर्राम का परिवार पहले से नक्सलियों के निशाने पर था। करीब चार साल पहले उनके बेटे हरेंद्र कोर्राम की भी नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। उस घटना के बाद परिवार को सांत्वना देने के लिए सरकार ने मृतक के परिजन को सहायता राशि और उनकी बेटी को पुलिस विभाग में नौकरी दी थी। पुलिस का कहना है कि यह घटना नक्सलियों की दहशत फैलाने की कोशिश है। घटना की जानकारी मिलते ही अरनपुर थाना पुलिस और सुरक्षा बल गांव पहुंचे, मामले की जांच की जा रही है ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...