पूर्व गृहमंत्री ननकीराम ने सीएम को लिखा पत्र, कलेक्टर को बताया हिटलर, तीन दिन के भीतर तबादला नहीं करने पर धरने पर बैठने की दी चेतावनी

कोरबा। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने के लिए धरने पर बैठेंगे। मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर को हिटलर बताते हुए तीन दिन के भीतर अन्यत्र तबादला करने की मांग की है। उन्होंने ऐसा नहीं करने पर शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।

छत्तीसगढ़ के भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उन्होने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत हटाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। खैर ऐसा पहली बार नही है, ननकीराम कंवर चाहे सत्ता में रहे हो या फिर विपक्ष में उनका जिले के अधिकांश कलेक्टरों से हमेशा ही छत्तीस का आकड़ा रहा है। किसी न किसी मुद्दे को लेकर ननकीराम कंवर हमेशा ही प्रशासनिक अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते रहे है। ऐसे में एक बार फिर ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

उन्होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर जहां कोरबा कलेक्टर को हिटलर प्रशासक बताया है। वहीं उन्होने कलेक्टर द्वारा संवैधानिक अधिकार का दुरूपयोग करने का भी आरोप लगाया है। चार पन्ने के इस पत्र में ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री से कलेक्टर अजीत वसंत का 3 दिन के भीतर तबादला करने की मांग की है। उन्होने ऐसा नही करने पर शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...