धनतेरस पर जमकर बरसा धन : छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ का हुआ व्यापार, 10 हजार से ज्यादा बिकी गाड़ियां

रायपुर। धनतेरस पर शनिवार को छत्तीसगढ़ में जमकर धन वर्षा हुई। राजधानी रायपुर के साथ प्रदेशभर के बाजारों में सुबह से लेकर देर रात तक लोगों ने खरीदारी की. छत्तीसगढ़ चैंबर और कैट का दावा है कि इस बार बाजार में धनतेरस पर 2000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है. सबसे ज्यादा ऑटोमोबाइल, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक सेगमेंट में बिक्री हुई है.

धनतेरस के दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद से देर रात तक लोग खरीदारी करते रहे. गोलबाजार, मालवीय रोड, सदरबाजार, एमजी रोड, पंडरी, कटोरातालाब, लाखेनगर, पुरानी बस्ती समेत शहर के लगभग सभी बाजारों में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते रहे। इस वजह से शाम 5 बजे के बाद कई जगहों पर जाम भी लगता रहा। लोगों की भीड़ देर रात बाजारों में रही.

रायपुर में 4 हजार से ज्यादा कारें बिकीं
रायपुर में इस बार 4 हजार से ज्यादा कारें धनतेरस के दिन ही बिक गई. इस खास दिन में डिलिवरी के लिए लोगों ने पहले से ही बुकिंग करा ली थी. शो रुम से लोग देर रात तक गाड़ी ले जाते रहे.

वहीं राज्यभर में 10 हजार से ज्यादा कार और करीब 50 हजार दोपहिया वाहन बेचे गए हैं. जीएसटी कम होने के सभी गा​ड़ियों की कीमतों में खासी कमी आई है. इसके अलावा कंपनियों ने भी ऑफर दिए थे. जिसका असर बाजार में हुआ.

NDI=evtJ˜e Àgtinth fUe Fhe=the fuU r˜Y Wbze Cez ……….bt˜Jeg htuz …..Fch =evfU Nw¢˜t

कई जगहों पर लगता रहा जाम
दिवाली में नए कपड़ों के लिए लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ पंडरी थोक कपड़ा बाजार में पहुंची. बाजार के अंदर और बाहर लोगों की गा​ड़ियां बड़ी संख्या में दिखाई दी. इस वजह से इस सड़क पर दिनभर जाम लगता रहा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...