DGP-IGP Conference: गृह मंत्री अमित शाह के हाथों देश के 3 सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन को मिला सम्मान, दिल्ली के गाजीपुर थाना को पहला स्थान

DGP-IGP Conference: रायपुर में 3 दिवसीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस(DGP-IGP Conference) की शुरुआत शुक्रवार से हो चुकी है. इसमें गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हो रहे हैं. कार्यक्रम में आज और कल प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे. वहीं कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने 3 सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन को सम्मानित किया.

दिल्ली के गाजीपुर थाने को मिला पहला स्थान

डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम के दौरान 3 पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया गया है. इनमें दिल्ली के गाजीपुर को पहला स्थान, जबकि अंडमान के पहरगांव थाने को दूसरा और कर्नाटक के कवितला रायचूर थाने को तीसरा स्थान मिला है. ये कॉम्पटीशन अलग-अलग टाइप के थानों के बीच था. पहले 70 थानों में से टॉप टेन थानों को निकाला गया और फिर इनमें 3 थानों को पुरस्कार दिया गया.

वहीं पहला स्थान पाने पर दिल्ली के गाजीपुर थाना प्रभारी ने खुशी का इजहार किया. गाजीपुर थाना अध्यक्ष उपाध्याय बाला शंकरन ने विस्तार न्यूज से बातचीत के दौरान कहा कि ये सम्मान पाकर बहुत अच्छा लग रहा है. मीडिया ने भी काफी सहयोग किया. सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं.

3 दिनों में कुल 8 सत्र

रायपुर में आज से डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस(DGP-IGP Conference) की शुरुआत हो चुकी है. इस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हो रहे हैं. ये कॉन्फ्रेंस 3 दिनों तक चलेगी. जिसमें कुल 8 सत्र होंगे. इसमें आज यानी 28 नवंबर को 2, 29 नवंबर को 4 और 30 नवंबर को 2 निर्धारित किए गए हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बैठक के 8 सत्रों में और PM मोदी 6 सत्रों में शामिल होंगे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...