छत्तीसगढ़: DEO की बढ़ी मुश्किलें: प्रतिनियुक्ति पर गये शिक्षकों के वेतन भुगतान मामले में गिरेगी गाज, DPI ने 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब

रायपुर। जशपुर DEO की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रहीं है। प्रतिनियुक्ति पर गये शिक्षकों के वेतन भुगतान मामले में DPI ने पत्र जारी कर जिला शिक्षा अधिकारी से जवाब तलब किया है। दरअसल विधानसभा में एक सवाल के जवाब में जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी थी कि प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन भत्ते का भुगतान प्रतिनियुक्ति वाले संस्था या कार्यालय से नहीं होने की जानकारी दी थी।

जबकि नियम के मुताबिक अगर कोई शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर है, उसके वेतन भत्ते का भुगतान उनके प्रतिनियुक्ति वाले संस्था या कार्यालय से ही किया जाना है, ना कि उनके मूल शाला से । इस नियम की अनदेखी करने वाले डीईओ से डीपीआई ने सवाल पूछा है कि किस नियम के आधार पर प्रतिनियुक्ति पर गये शिक्षक व कर्मचारियों के वेतन भत्ते का भुगतान उनके मूल शाला से किया गया। आज तक डीईओ से जवाब मांगा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...