छत्तीसगढ़ की बेटी प्रांजु ने रचा इतिहास, 25 सालों बाद नेशनल शूटिंग में प्रदेश को दिलाया मेडल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी प्रांजु सोमानी ने नया कीर्तिमान रचा है। उन्होंने 25 सालों बाद छत्तीसगढ़ को नेशनल शूटिंग में 4 मेडल दिलाया है। भोपाल में आयोजित 68th नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में प्रांजु ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 632.5 का स्कोर कर चार मेडल अपने नाम किया। प्रांजु सोमानी छग को नेशनल में मेडल दिलाने वाली पहली बच्ची है।

बता दें कि पिछले 25 सालों में छत्तीसगढ़ को शूटिंग नेशनल में कोई मेडल नहीं मिला था। प्रांजु ने 10 मीटर एयर रायफल सिनियर कैटेगरी में ब्रांज मेडल व सब-यूथ में सिल्वर मेडल व 10 भी एयर रायफल सिविलियन सीनियर व जूनियर कैटेगरी में दो गोल्ड मेडल जीता है। प्रांजु सोमानी सुभाष स्टेडियम स्थित अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करती है। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता व कोच गोपाल दुबे को दिया है। प्रांजु सोमानी ने सिविलियन कैटेगरी में 632.5 का स्कोर करके नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...