दुर्ग में सड़क हादसे में छात्र की दर्दनाक मौत: जिस बस से उतरा, उसी के पिछले पहिए में आ गया छात्र…उपचार के दौरान तोड़ा दम

भिलाई। एक दर्दनाक सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई। हादसा दुर्ग के कचहरी चौक में हुआ। हादसे में घायल छात्र घायल हो गया था। उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी चालक के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि काकेंर बस (सीजी 09 एफ 0603) में सवार होकर गोडखापारा थाना गोरखापार जिला बालोद निवासी यामेंद्र साहू 18 वर्ष गुडरदेही जो दुर्ग में पढाई करने दुर्ग आ रहा था। इस दौरान अपने गांव से बस में सवार हुआ।
21 फरवरी को यामेंद्र कांकेर बस गांव से दुर्ग आ रहा था। बस दोपहर 3.45 बजे दुर्ग कचहरी चौक के पास रुकी। यातेंद्र वहीं उतर गया। तभी बस चालक ने बस को स्पीड करते हुए आगे बढ़ा दिया। इस लापरवाहीपूर्वक बस चालन से यातेंद्र चपेट में आ गया। यातेंद्र बस से उतर ही रहा था। तभी वह पिछले पहिए की चपेट में आ गया। घटना में उसे पेट में गंभीर चोटें आई है। जिला अस्पताल दुर्ग में उपचार के लिए भर्ती किया गया। उसकी स्थिति गंभीर होने से मेकाहारा अस्पताल रायपुर में रेफर किया गया। उपचार के बाद 22 फरवरी की रात यातेंद्र की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...