SDM के सामने मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता! फूहड़ता करने वाले पुलिसकर्मी लाइन अटैच, अधिकारी पर कोई एक्शन नहीं

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में आयोजित 6 दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम में अश्लील डांस कराए जाने का मामला सामने आया है. आयोजकों ने एसडीएम से मनोरंजन के नाम पर अनुमति ली, फिर SDM की मौजूदगी में ही अश्लील डांस कराया.

कार्यक्रम में अर्धनग्न महिलाएं नाचती रही, रसूखदार पैसे लुटाते रहे. वहीं भनक लगते ही पुलिस ने संचालको के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया. एक दिन पहले ही आयोजन बंद करा दिया. डांस में चांस मारने वाले दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया पर अब तक अनुमति देने और अपने मौजूदगी में अश्लीलता फैलवाने वाले एसडीएम के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया है.

ओडिशा से बुलाई गई थी डांसर
दरअसल, देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल में 6 दिवसीय ओपेरा का आयोजन कराया जा रहा था, मनोरंजन का हवाला देकर उरमाल के कुछ युवकों की समिति ने इसके लिए मैनपुर एसडीएम तुलसी दास से अनुमति लिया था. लेकिन आयोजन के तीसरे दिन यानी 7 जनवरी से अश्लीलता परोसना शुरू किया गया. आयोजन के लिए बाकायदा ओडिसा की बार डांसर को बुलाया गया, जो अश्लील अंदाज में आयोजन का प्रचार करते वीडियो भी जारी किया. 8 जनवरी से भीड़ जुटने लगी. हद तो तब हो गई जब एसडीएम मरकाम इस आयोजन को देखने खुद 9 जनवरी को पहुंच गए. आयोजकों ने बाकायदा उनके लिए आगे का सीट आरक्षित रखवाया था. रात 11 से 3 बजे तक अश्लील डांस होता रहा. स्टेज पर अर्ध नग्न अवस्था में डांसर प्रस्तुति देते रही. पंडाल के भीतर भीड़ बेकाबू थी, पंडाल के भीतर अफसर, पुलिस कर्मी, जनप्रतिधि तक डांस पर चांस मारते रहे, पैसे जमकर लुटाते रहे. 10 जनवरी को सभी करतूतों का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्शन में आ गई. दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया.

आयोजक गिरफ्तार, पुलिसकर्मी लाइन अटैच
थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दो कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है. 10 तारीख को अश्लील आयोजन की लिखित शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर आयोजन करता देवेंद्र राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन डाडा के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, (3) (5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया. 10 तारीख तक संचालन की अनुमति दी गई थी, लेकिन 10 को ही आयोजन बंद करवा दिया गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...