बीजापुर : नक्सलियों ने की पूर्व सरपंच की हत्या, इलाके में दहशत

बीजापुर। पामेड़ थाना क्षेत्र के कावरगट्टा गांव में नक्सलियों ने एक बार फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. ग्राम कंचाल निवासी एवं पूर्व सरपंच भीमा मडकम की नक्सलियों ने खेत में लोगों के बीच गोली मारकर हत्या कर दी. इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार भीमा मडकम हाल ही में दंतेवाड़ा जिले के बचेली से अपने गांव कावरगट्टा लौटा था. बताया जा रहा है कि जैसे ही वह खेत में मौजूद था, तभी नक्सलियों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली चला दी. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

पहले भी हुआ था नक्सली हमला

बताया जा रहा है कि भीमा मडकम पर इससे पहले भी नक्सली हमला हो चुका था, लेकिन वह उस समय बच गया था. दोबारा हुए इस हमले में नक्सलियों ने उसकी जान ले ली. पूर्व सरपंच होने के कारण भीमा मडकम की इलाके में पहचान थी, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई है.

इलाके में दहशत का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही पामेड़ थाना पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है. अतिरिक्त बल भी रवाना किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सली घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है और दोषियों की तलाश जारी है. ग्रामीणों ने सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...