मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरी: पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोर, सोने-चांदी के आभूषण चुराए, भक्तों का प्रवेश बंद, जांच में जुटी पुलिस

जगदलपुर। छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में चोरी होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे की तरफ का दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। प्रारंभिक जांच में सोने-चांदी के आभूषण चुराने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस की टीम जांच कर रही है। जिसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की चोरों ने कितना सामान चुराया है।

पुलिस की जांच चल रही है इसलिए मंदिर को आम भक्तों के लिए बंद रखा गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आज शनिवार सुबह कुछ भक्त और मंदिर के पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अदंर जाकर देखा तो सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। जिसके बाद इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी गई।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम हर एक एंगल से जांच कर रही है। वहीं मंदिर के बाहर और आस-पास लगे CCTV कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। चोरों ने कितना हाथ साफ किया है, फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...