CG ब्रेकिंग: सिंचाई विभाग में पदस्थ अस्सिटेंट इंजीनियर की मिली लाश… फंदे से लटका था शव… जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक असिस्टेंट इंजीनियर की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इंजीनियर की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। असिस्टेंट इंजीनियर का नाम ज्ञान सिंह ध्रुव बताया जा रहा है। जिस हालत में शव मिला है, उसने कई तरह की आशंकाओं को जन्म दे दिया है। हत्या है या आत्महत्या फ़िलहाल इसकी जांच पुलिस कर रहीं है।

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है असिस्टेंट इंजीनियर ज्ञान सिंह ध्रुव सिंचाई विभाग में पदस्थ थे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि असिस्टेंट इंजीनियर मानसिक रूप से परेशान थे, पिछले कुछ दिनों से परिवार के लोग भी इस बात को लेकर चिंतित थे।

फिलहाल शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के साथ-साथ पुलिस अपने स्तर से जांच में जुट गई है, परिजनों और अन्य करीबियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...