दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, कोर्ट के आदेश पर मकान खाली कराने पहुंची पुलिस के सामने लगाई थी आग, इलाज के दौरान तोड़ा दम

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस और कोर्ट के स्टाफ के सामने खुद को आग लगाने वाली महिला कांग्रेस कार्यकर्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई है। शबाना निशा उर्फ रानी (37) ने 23 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची पुलिस और कोर्ट स्टाफ के सामने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी। इस घटना में वह करीब 95 प्रतिशत तक झुलस गई थीं। गंभीर हालत में रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती शबाना ने शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना 22 जनवरी की दोपहर करीब 2:30 बजे की है। पुलिस और कोर्ट स्टाफ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के आदेश के तहत कब्जा दिलाने पचरीपारा स्थित मकान पहुंचे थे। बातचीत के दौरान शबाना अचानक घर के भीतर गईं और कुछ ही पलों में आग की लपटों में घिरी हुई बाहर निकल आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग देखकर पुलिस और कोर्ट स्टाफ पीछे हट गया, जबकि आसपास मौजूद लोगों ने चादर और अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश की। तब तक शबाना बुरी तरह झुलस चुकी थीं।

लंबे समय से रह रही थी किराए पर

पीड़िता के मामा लियाकत अली ने बताया कि शबाना पिछले 40 से 45 सालों से उसी मकान में रह रही थीं। बीते 4-5 महीनों से उन पर घर खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था। 22 जनवरी को जब टीम घर खाली कराने पहुंची, तो तनावपूर्ण माहौल में यह दुखद घटना हो गई। शबाना के परिजनों का कहना है कि वह चाहती थीं कि मकान मालिक घर उन्हें बेच दे, ताकि वह वहीं रह सकें। हालांकि मकान मालिक इसके लिए तैयार नहीं था। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अंततः कोर्ट तक पहुंचा। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में चले मामले में शबाना को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कब्जा दिलाने का आदेश जारी हुआ।

डीकेएस रायपुर किया गया था रेफर

घटना के तुरंत बाद शबाना को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, रेफर करते समय ही उनकी हालत नाजुक थी। करीब आठ दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

पिछले साल लड़ी थी पार्षद का चुनाव

शबाना निशा राजनीतिक में काफी सक्रिय थी। कांग्रेस की ओर से पिछले नगरीय निकाय चुनाव में वह प्रत्याशी थी। शबाना दुर्ग नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 28 पचरीपारा से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद पद का चुनाव लड़ चुकी थीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...