दुर्ग NSUI ने आसमां में गुब्बारे उड़वाकर मनाया जन्मदिन: चेहरे पर मुखौटा लगाकर देवेंद्र बन विधायक को दी बधाई, सोनू साहू के साथ पहुंचे थे हम में हैं देवेंद्र स्लोगन लिखकर

भिलाई। युवा विधायक देवेंद्र यादव के जन्मदिवस समारोह को दुर्ग एनएसयूआई के समर्थकों ने अनोखे तरीके से मनाया। यह समारोह आज दुर्ग NSUI के तत्वावधान में मनाया गया।

एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू व छात्र नेता शिवांश साहू के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता विधायक देवेंद्र के निवास स्थान सेक्टर 5 पहुंचे।

इस अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने ‘हम में है देवेंद्र’ जैसे स्लोगन लिखकर विधायक देवेंद्र यादव के जैसे मुखौटा लगाकर थर्माकोल पर जन्मदिन की बधाई संदेश लिखा हुआ गुब्बारे छुड़वाए। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने ये गुब्बारे विधायक देवेंद्र के हाथों आसमान में उड़वाकर जन्मदिन मनाया।

इस दौरान भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सभापति बंटी साहू, भिलाई निगम स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, सुमित पवार सहित वरिष्ठ कांग्रेस के अन्य सदस्य के उपस्थित थे। वहीं छात्र नेता गोल्डी कोसरे, अमित सोनी, रवि साहू, राहुल, बॉबी गिल, शान, बंटी, हरीश, अमन दुबे, दद्दू, अभय, राज, सूरिया, विकास सहित एनएसयूआई के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...