उत्तरप्रदेश पहुंचे धर्मेंद्र यादव: इलाहाबाद में प्रचार का संभाला जिम्मा…यादव समाज को साधने बैठकें शुरू कीं, प्रियंका गांधी की वर्चुअल रैली में हुए शामिल

भिलाई। यूपी चुनाव में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं को अलग-अलग विधानसभा की जिम्मेदारी दी है। भिलाई के कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव भी यूपी पहुंच गए हैं। यूपी में धर्मेंद्र को अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार का जिम्मा दिया गया है।

कल शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की वर्चुअल रैली में धर्मेंद्र यादव ने हिस्सा लिया। शहर उत्तरी विधानसभा (262) में कांग्रेस ने अनुग्रह नारायण सिंह को प्रत्याशी बनाया है। अनुग्रह सिंह के साथ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र ने प्रियंका गांधी का भाषण सुना और उसे जमीन पर लागू करने के लिए रणनीति भी बनाई।

धर्मेंद्र कल दिनभर डोर-टू-डोर जनसंपर्क मोर्चा भी संभाला। इसके अलावा आज शनिवार को इलाहाबाद की अन्य सीटों पर प्रचार करने धर्मेंद्र रवाना हो गए हैं। कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने से लेकर चुनाव जीतने के लिए जरूरी रणनीति पर धर्मेंद्र ने काम शुरू कर दिया है।

धर्मेंद्र ने बताया कि, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी यूपी में कांग्रेस को जीताने के लिए काम कर रहे हैं। यूपी में लोग भाजपा से त्रस्त हो चुके हैं। अब परिवर्तन चाहते हैं। लोगों में कांग्रेस के प्रति भरोसा देखने को मिल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला: विधायक संगीता सिन्हा बनीं...

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व...

उतई कांड: दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर समेत...

दुर्ग/उतई: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की घटना और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन...