CG Crime : रास्ता रोककर हत्या के प्रयास और सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली। जिले में रास्ता रोककर हत्या के प्रयास और सोने का लॉकेट लूटने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 2 मार्च की तड़के मुंगेली-लोरमी तिराहा के पास की है। रायपुर जा रहे युवक ताम्रज सिंह को तीन युवकों ने रास्ता रोककर घेर लिया। आरोपियों ने युवक के गले में पहना “ऊं” लिखा सोने का लॉकेट लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसका गला दबाकर जमीन पर गिरा दिया, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

बताया जा रहा है कि एक आरोपी घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर मौके से भागा और पुलिस को सूचना दी।

“त्रिनयन एप” से मिली मदद, CCTV फुटेज से पहचान

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग द्वारा तैयार “त्रिनयन एप” में दर्ज CCTV कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।

तीन आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और मोबाइल बरामद

गिरफ्तार आरोपियों में आशीष शिवारे, यशवंत रावते और देवेश सोनी शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया सोने का लॉकेट और एक मोबाइल फोन जप्त किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...

Durg News : म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के नेटवर्क में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पैसों के...

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...