होली की खुशियां मातम में बदली : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से भाई की मौत, बहन की हालत गंभीर

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में होली पर दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दी। नेशनल हाईवे 30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर बिरकोना के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है।

मृतक की पहचान अमर दीवान के रूप में हुई है, जो रायपुर में पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि अमर अपनी बहन के साथ बाइक से होली का त्योहार मनाने अपने गांव बोड़तरा लौट रहा था। इसी दौरान बिरकोना के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं अमर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पिपरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

इस हृदयविदारक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। होली की खुशियां मातम में बदल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...