CG में नाबालिग से गैंगरेप, पहचान वालों ने की दरिंदगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. नाबालिग को बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया. इस घटना पर थाना भैरमगढ़ में BNS एवं पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बालिका के पूर्व से परिचित 04 अन्य व्यक्तियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई. पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

नाबालिग से दुष्कर्म करने की घटना में शामिल 05 आरोपियों में एक नाबालिग है. आरोपी अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया, जातवेद मोड़ियाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना में 01 विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है. दुष्कर्म घटना के संदर्भ में विधिक कार्यवाही पूर्ण कर सभी 04 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...