CG News : एक ही घर में महिला और पुरुष की मिली लाश, प्रेम प्रसंग की आशंका

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना खुड़िया वन क्षेत्र के पटपरहा गांव की है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय संतराम बैगा का शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि 40 वर्षीय रामकली का शव भी उसी घर से बरामद किया गया। पुलिस को आशंका है कि रामकली ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया होगा, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही खुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा है। इसी वजह से दोनों द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रूंगटा यूनिवर्सिटी में टेकफेस्ट का धमाकेदार आगाज : रोबो...

भिलाई। रोबोट की रफ्तार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से समस्याओं के समाधान की कोशिश, साइबर सुरक्षा की चुनौतियां और मोबाइल गेमिंग का रोमांच... रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स...

बीजापुर के पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सली ने की...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुनर्वास केंद्र में रह रहे एक आत्मसमर्पित नक्सली की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान...

रायपुर के शीतला मंदिर में विवादित बोर्ड पर बवाल...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में नवरात्र के दौरान लगाए गए एक सूचना बोर्ड को लेकर विवाद गहरा...

शराब की दुकान में सेंधमारी से हड़कंप : पीछे...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के कोड़ापुरी में चोरों ने कंपोजिट मदिरा दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात...