दुर्ग में 1500 से ज्यादा दुकानों को सील करने की तैयारी: बगैर लाइसेंस लिए कर रहे संचालन…इसमें नर्सिंग होम और हॉस्पिटल भी शामिल, टैक्स वसूलने वाली एजेंसी को कमिश्नर मंडावी ने लगाई फटकार

दुर्ग। राजस्व वसूली के लिए निकायों ने कमर कस ली है। आज दुर्ग और भिलाई निगम आयुक्तों ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। दुर्ग निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने रिव्यू मीटिंग ली। जिसमे विभाग वार जानकारी लेते हुए कहा कि बिना लायसेंस के संचालित व्यवसाय वालों को 7 दिवस के भीतर लेना होगा। अन्यथा व्यवसाय बंद हो जाएंगे।

उन्होंने ये भी कहा कि 1512 को अनुज्ञप्ति लाईसेंस जारी नहीं होने के कारण नोटिस जारी होगा। लाइसेंस न लेने पर दुकान सील की कार्रवाई होगी। जिसमे दुकानें नर्सिंग होम, हॉस्पिटल भी है।

स्पैरो कंपनी को जमकर फटकार लगते हुए कहा कि 100 प्रतिशत वसूली का लक्ष्य रखे साथ ही उन्होंने कहा सही सही आंकड़े की जानकारी देने को कहा गया। जिसमे राजस्व वसूली, बाजार वसूली, नामांकन, राशनकार्ड, निराश्रित पेंशन,लायसेंस वसूली, आवास की जानकारी, रिक्त दुकानों की जानकारी, गुमटियों की जानकारी, पौनी पसारी योजना एवं अन्य संबंधित जानकारी ली।

समीक्षा के मौके पर नोडल अधिकारी प्रकाशचंद थावानी, राजस्व अधिकारी नारायण यादव, लायसेंस प्रभारी जावेद अली, जनसंपर्क अधिकारी व अतिक्रमण प्रभारी दुर्गेश गुप्ता, प्रभारी बाजार अधिकारी थानसिंग यादव, उप निरीक्षक, चंदन मन्हारे, स्पैरो नोडल अंकुर राहुल, स्पैरो नोडल योगेश सूरे समेत अन्य मौजूद थे।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि काम्प्लेक्स, हॉटल, बड़े बड़े लॉन, हॉटल आदि का असिसमेन्ट कर टैक्स की जांच करे। साथ ही अतिक्रमण की कार्रवाई के लिए उन्होंने कहा कि स्टेशन रोड, गुरुद्वारा रोड, शनिचरी बाजार,पटेल चौक, जी ई रोड समेत ठेले खोमचे वालों को हटाने की कार्रवाई करें। जेल तिराहा से लेकर बाफना मंगलम तक सड़क किनारे अतिक्रमण पर प्रतिदिन कार्रवाही कर हटवाए। जी ई रोड पर अवैध रूप से लगे होडिंग को हटाने को कहा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...