CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में मर्डर, दोस्त ने चाकू से हमला कर 10वीं के छात्र को उतारा मौत के घाट

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच महीनों पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद के दौरान एक छात्र की चाकू लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 16 वर्षीय अमन यदु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान आरोपी छात्र ने अमन को “मोटा” कहकर चिढ़ाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था।

स्कूल से लौटते समय हुआ विवाद

शुक्रवार (19 जून) को स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों छात्र घर लौट रहे थे। रास्ते में अमन ने आरोपी छात्र को रोककर पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। बताया जा रहा है कि अमन अपने साथ सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया था। विवाद के दौरान उसने आरोपी छात्र के गले पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

चाकू छीनकर किया पलटवार

हमले के बाद आरोपी छात्र ने किसी तरह अमन के हाथ से चाकू छीन लिया और उसी चाकू से उसके सीने और गर्दन पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से अमन की मौके पर ही मौत हो गई। मारपीट में आरोपी छात्र भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पहले दोस्त थे दोनों छात्र

जानकारी के मुताबिक, अमन यदु और आरोपी छात्र दोनों तिल्दा थाना क्षेत्र के सासाहोली गांव के वार्ड नंबर-1 के निवासी थे। दोनों के घरों के बीच करीब 400 मीटर की दूरी थी। दोनों पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन “मोटा” कहकर चिढ़ाने की घटना के बाद उनके संबंध बिगड़ गए थे।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद और आत्मरक्षा के पहलू से भी देखा जा रहा है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

कब्जा दिलाने पहुंची टीम पर फूटा भीड़ का गुस्सा,...

जगदलपुर। जिले के करपावंड में शुक्रवार को जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हो गया. न्यायालय के आदेश...

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...