बॉयफ्रेंड के लिए गर्लफ्रेंड बनी चोर, 2 साल से जिस घर में रही, वहीं से उड़ाए 24 हजार रुपए, दोनों गिरफ्तार

दुर्ग। बॉयफ्रेंड को पैसों की जरूरत थी। उसने मदद मांगी तो गर्लफ्रेंड ने ऐसा रास्ता चुना, जिसने उसे सीधे जेल पहुंचा दिया। जिस परिवार ने दो साल तक उसे अपने घर में रखा, भरोसा किया और घर की जिम्मेदारी सौंपी। उसी घर से उसने शादी की भागदौड़ का फायदा उठाकर पैसे चोरी कर लिए। मामला दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी महिला ममता चौहान और उसके बॉयफ्रेंड शीतल वर्मा को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से चोरी की कैश और 2 मोबाइल बरामद किए गए हैं।

पुलिस की पूछताछ में जो वजह सामने आई, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। ममता ने बताया कि उसके प्रेमी शीतल वर्मा को पैसों की जरूरत थी। उसी के कहने पर उसने चोरी की साजिश रची। शादी की भीड़-भाड़ के बीच अलमारी से कैश निकाल ली। पुलिस का कहना है कि चोरी के लिए प्रेमी ने ही उसे उकसाया था। सूर्या विहार कॉलोनी जुनवानी निवासी रोहन कुखरानिया ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि साल 2024 में अपनी वृद्ध मां की देखभाल के लिए लाइफ होम केयर सर्विस के जरिए ममता चौहान को केयरटेकर रखा गया था।

मां के निधन के बाद भी ममता घर में रहकर घरेलू काम करती रही। करीब दो साल तक परिवार के साथ रहने के कारण उसे घर की पूरी व्यवस्था, अलमारी और उसमें रखे पैसों की जानकारी थी।

भतीजी की शादी में व्यस्त था परिवार

26 और 27 जून 2026 को घर में भतीजी की शादी थी। पूरा परिवार शादी के कार्यक्रम में व्यस्त था। इसी दौरान ममता ने मौका देखकर अलमारी में रखे 24 हजार रुपए निकाल लिए। चोरी के बाद वह बिना किसी को बताए घर छोड़कर चली गई। जब परिवार को पैसों की जरूरत पड़ी और अलमारी देखी गई तो कैश गायब मिली। इसके बाद सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी महिला के मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच की। लोकेशन के आधार पर पुलिस रायपुर पहुंची, जहां ममता अपने प्रेमी शीतल वर्मा के साथ मिली। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पैसे और मोबाइल पुलिस ने किया जब्त

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 23 हजार 500 रुपए कैश और दो मोबाइल बरामद किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत 43 हजार 500 रुपए है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : बर्थडे पार्टी में खूनी विवाद, कैंपर...

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिसोर्ट में शुक्रवार देर रात आयोजित बर्थडे पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई। पार्टी के दौरान हुए...

CG News: सर्पदंश से दो सगे मासूम भाइयों की...

अंबिकापुर/बलरामपुर। बलरामपुर जिले के पिपरसोत तुर्रापारा गांव में सर्पदंश की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो...

सरकारी नौकरी: सहायक ग्रेड-3 के 64 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं विधि और विधायी...

दुर्ग में दो मासूम बहनों से दरिंदगी, आरोपी खेलने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो सगी मासूम बहनों के साथ पिछले चार...