CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज बहाव में बही कार, पति-पत्नी लापता, रेस्क्यू जारी

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया वाहन बह गया। वाहन में सवार पति-पत्नी के लापता होने की सूचना है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, देव ट्रेडर्स, घोटला के संचालक देवनारायण पटेल अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि लात नाला में पानी का बहाव काफी तेज था। इसी दौरान दंपती ने पुल पार करने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा के बीच वाहन अनियंत्रित होकर पानी में बह गया।

हादसे की सूचना मिलते ही सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। लापता दंपती की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस और बचाव दल द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और बचाव की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वाहन तक पहुंचना बेहद मुश्किल साबित हुआ।

हादसे के बाद मचा हड़कंप

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनते नालों, नदी और पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं। तेज बहाव और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की भी अपील की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...