भारतमाला मुआवजा घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, जयप्रकाश गांधी की 12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां अटैच

रायपुर। भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी जयप्रकाश गांधी की 12.78 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां अटैच कर दी हैं। ED ने इस कार्रवाई के तहत कुल 62 चल एवं अचल संपत्तियों को जब्त किया है। इनमें जमीन, अन्य अचल संपत्तियों के अलावा शेयर और म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स भी शामिल हैं।

ED के अनुसार, जयप्रकाश गांधी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसी इस पूरे प्रकरण में अब तक 14 आरोपियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत (Prosecution Complaint) भी दायर कर चुकी है।

जांच में सामने आया है कि भारतमाला परियोजना की अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी होने के बाद कथित तौर पर योजनाबद्ध तरीके से जमीनों की खरीद-फरोख्त की गई, ताकि अधिग्रहण के दौरान अधिक मुआवजा प्राप्त किया जा सके। ED का आरोप है कि इसी कथित साजिश के जरिए सरकारी मुआवजा प्रक्रिया का दुरुपयोग किया गया और अवैध धन अर्जित किया गया।

प्रवर्तन निदेशालय फिलहाल मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहा है। एजेंसी का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...