CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के शव, बाहर से लगा था ताला, हत्या की आशंका

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के शव करीब तीन से चार दिन पुराने बताए जा रहे हैं। घटना नवलपुर गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, मकान से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना लोरमी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मकान के बाहर ताला लगा हुआ था, जिसे तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई। घर के भीतर पति-पत्नी के शव मिलने से पुलिस भी हैरान रह गई।

मृतकों की पहचान नंद कुमार कश्यप और उनकी पत्नी गौरी कश्यप के रूप में हुई है। घर के बाहर ताला लगा होने और शवों की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए लोरमी पुलिस के साथ फॉरेंसिक और साइबर सेल की टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। वहीं साइबर सेल की मदद से मृतकों के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दंपती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना के पीछे किसका हाथ हो सकता है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...

ट्रेनी SI सस्पेंड, कोचिंग संचालक से एक लाख रुपए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षा से जुड़े फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने...