भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन, 56 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कल होगा अंतिम संस्कार

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से भिलाई के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। लंबे समय से शहर की राजनीति में सक्रिय रहे मिश्रा ने अपनी अलग पहचान और मजबूत राजनीतिक कद बनाया था।

वशिष्ठ नारायण मिश्रा के निधन को भिलाई के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान, सरल व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन की खबर से समर्थकों, शुभचिंतकों और राजनीतिक साथियों में शोक व्याप्त है।

27 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार, वशिष्ठ नारायण मिश्रा का अंतिम संस्कार 27 अगस्त को रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और उनके समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...

ट्रेनी SI सस्पेंड, कोचिंग संचालक से एक लाख रुपए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षा से जुड़े फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने...