रिसाली में PWD ठेकेदार की मनमानी: पाइप लाइन फोड़कर 32 लाख का नुकसान किया…निगम ने जब्त किया मिक्चर मशीन

भिलाई। पाटन-मरोदा मार्ग चौड़ी करण कार्य मे लोकनिर्माण विभाग दुर्ग संभाग के ठेकेदार लापरवाही बरत रहे है। सोमवार को निर्माण कार्य मे लगी जेसीबी मशीन को लापरवाही पूर्वक चलाने से दो अलग जगह पर बिछाई गई भूमिगत मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे निगम को लगभग 32 लाख की क्षति हुई है।

मुख्य मार्ग चौड़ी करण और नाली निर्माण कार्य से नगर पालिक निगम को न केवल क्षति हो रही है , बल्कि आम लोगो को तकलीफ हो रही है।

लापरवाही से कार्य करने की वजह से टँकी मरोदा स्थित भूमिगत पाइप लाइन 100 एमएम डाया का 400 मीटर पाइप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इसी तरह नेवई में 700 मीटर पाइप उपयोग के लायक ही नही रहा। सहायक अभियंता आरके जैन ने बताया कि इस लापरवाही से निगम को क्रमश: 13 लाख व 19 लाख का नुकसान हुआ है।

मिक्चर गाड़ी को किया जप्त
सूचना मिलते ही निगम के अधिकारियों नर पहले स्थल निरीक्षण किया। मरम्मत के निर्देश दिए। बाद में खुलासा हुआ कि पाइप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

इसके बाद अधिकारियों ने कार्य को बंद कराया और निर्माण कार्य मे लगे मिक्चर मशीन को जब्त कर कार्यालय परिसर लाया।

जिम्मेदार ने नही उठाया फोन
घटना के बाद निगम के अधिकारियों ने लोकनिर्माण दुर्ग संभाग के एसडीओ से लगातार संपर्क करने का। प्रयास किया, लेकिन अधिकारी ने अपना मोबाइल रिसीव नही किया और नही वापस काल बैक किया।

पहले भी हो चुकी है घटना
उल्लेखनीय है कि निगम चुनाव के पहले भी पाइप क्षतिग्रस्त होने की घटना घट चुकी है। तब निगम के अधिकारियों ने जेसीबी मशीन को नेवई पोलिस के हवाले किया था। मामला इस बात पर सुलझ गया था कि लोकनिर्माण विभाग ने हर्जाना देने का आस्वासन दिया था।

32 लाख का भेजा डिमांड
अधिकारियों का कहना है कि पाइप लाइन को नही बदला गया तो नेवई ओवर हेड टैंक को भरने में समस्या होगी। पाइप लाइन बदलने में 32 लाख का खर्च होगा।

आयुक्त आशीष देवांगन ने लोकनिर्माण विभाग दुर्ग संभाग को कड़ा पत्र लिखा है। पत्र में पाइप लाइन बदलने में होने वाली खर्च की मांग की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...