छत्तीसगढ़: चयनित शिक्षकों को मनपसंद जगह पोस्टिंग के लिए आया वसूली का कॉल: चयनित शिक्षकों को फोन कर बोलता था – ‘शहर में पोस्टिंग चाहिए तो 90 हजार लगेंगे… शिक्षक का ऑडियो वायरल हुआ तो सरकार हुई गंभीर… DEO और ज्वाइंट डायरेक्टर को पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश, टीचर सस्पेंड

रायपुर। बिलासपुर में शिक्षक पोस्टिंग में वसूली करने वाले एक शिक्षक का ऑडियो और वीडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में नंदकुमार साहू नाम का शख्स अपने आप को शिक्षक बता रहा है और अधिकारियों के लिए सेवा करने की बात कह रहा है। संभाग स्तर पर शहर और मनचाही जगहों पर पोस्टिंग दिलाने के लिए 90 हजार रुपए की डिमांड की जा रही है।

इस ऑडियो को चयनित प्रतियोगी की ओर से वायरल किया गया है। इसके बाद सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। हालांकि, बिलासपुर के शिक्षक नंदकुमार साहू को सस्पेंड कर दिया गया है।

आपको बता दे की राज्य शासन ने चयनित शिक्षकों की सूची जारी की है। इसमें बिलासपुर संभाग में करीब 140 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। चयनित शिक्षकों को संभाग के बिलासपुर के साथ ही मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा और रायगढ़ जिले में रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जानी है। शासन के नियम और निर्देशों के मुताबिक चयनित शिक्षकों को शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय स्कूल में पदस्थ किया जाना है।

ऐसे में संयुक्त संचालक के ऑफिस से जुड़े होने का दावा करने वाले शिक्षक चयनित उम्मीदवारों को कॉल कर रहे हैं। उनसे रुपयों की डिमांड की जा रही है। इसका खुलासा प्रतियोगियों की तरफ से जारी ऑडियो से हुआ है। वहीं, डीईओ और ज्वाइंट डायरेक्टर को ताकीद की गई है कि काउंसलिंग के बाद पूरी पारदर्शिता बरतते हुए लिस्ट निकालना है। सरकार के तरफ से ये भी कहा गया है कि डीपीआई के एप्रूवल के बाद ही लिस्ट जारी होगी। फिलहाल, सत्यापन चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...