आज दुर्ग में विश्व हिंदू परिषद की बड़ी रैली: कलेक्टर से मुलाकात कर राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन, जिलाध्यक्ष उमक बोले-विरोध में आज उतर रहा हिंदू समाज

भिलाई। आज दुर्ग में विश्व हिंदू परिषद की बड़ी रैली होने जा रही है। रैली हनुमान मंदिर दुर्ग से निकलेगी। दुर्ग बस स्टैंड के सामने स्थित हनुमान मंदिर से रैली निकलेगी। ये वही स्थल है जिसे रोड चौड़ीकरण के नाम पर मंदिर को हटाया जा रहा है। इस स्थल से रैली की शुरुआत होगी जिसमें विश्व हिंदू परिषद के अलावा तमाम संगठन के लोग मौजूद होंगे।

विहिप के जिलाध्यक्ष संजय उमक ने बताया कि, विश्व हिंदू परिषद के अलावा ब्राम्हण समुदाय और सभी हिंदू संगठन के लोग रैली में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। सुबह 11 बजे से रैली की शुरुआत होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रैली का संचालन करेंगे। सभी मास्क लगाकर पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष संजय उमक ने बताया कि, दुर्ग में रोड चौड़ीकरण के नाम पर मंदिर को हटाया जा रहा है। हम इसका विरोध करते हैं।

पिछले दिनों हमारे साथियों ने विरोध किया तो उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल में डाल दिया गया। अब यह विरोध कम नहीं होगा। हम आज अपनी बात रखने के लिए कलेक्टर से मुलाकात करेंगे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...