साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी नहीं रहे…लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ, नशामुक्ति और धर्मांतरण के विरूद्ध करते रहे काम, प्रदेशभर में खुद के खर्चे से करते थे दौरा

भिलाई। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां सीएम भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से लेकर कई दिग्गज नेताओं ने उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। ये हालही के दिनों की बात है। बीती रात को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई और स्वर्ग सिधार गए।

उनके निधन से प्रदेशभर में साहू समाज समेत अन्य समाजों में शोक की लहर है। प्रदेश साहू समाज की उपाध्यक्ष तुलसी साहू ने भिलाई टाइम्स को बताया कि, प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन जी सदैव नशामुक्ति के विरूद्ध अभियान चलाते रहे। समाज में उनका योगदान अतुलनीय है। प्रदेशभर में स्वयं के खर्चे से दौरा करते थे। वे अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे।

जानकारी के मुताबिक, आज ब्रम्ह मुहूर्त में तकड़े सुबह 3 बजे निधन हुआ। हिरवानी का यूं ही चले जाना साहू समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। एक अध्यक्ष के रूप में सामाजिक समरसता ; नशामुक्त समाज के लिए सतत संघर्ष, तथा धर्मांतरण के विरुद्ध जो संघर्ष का शंखनाद किया था। वह अतुलनीय है, जिसे लोग याद करेंगे।

अर्जुन हिरवानी एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेकर अपने प्रतिभा और परिश्रम के बल पर उच्च शिक्षा प्राप्त कर शासकीय सेवा में एसडीओ के पद पर रहते हुए भी निरंतर समाज के दिन दुखी शोषित पीड़ित भाई-बहनों की सेवा में अग्रसर रहे। बाद में समाज सेवा को ही प्रभु सेवा मानकर शासकीय नौकरी को त्याग कर पूरा जीवन समाज के लिए अर्पित कर दिया। सम्पूर्ण जीवन एक कुशल प्रशासक ; संवेदनशील समाज सेवक तथा मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित रहा है। अंतिम संस्कार गृह ग्राम गुरुर में दोपहर 1 बजे आज सम्पन्न होगा।

बता दें कि धमतरी जिले के गुरुर के रहने वाले अर्जुन हिरवानी ने नशामुक्ति और धर्मांतरण के विरूद्ध काम किया था। उन्होंने अविभाजित दुर्ग जिले से भी चुनाव लड़ा था। 2018 के विधानसभा चुनाव में गुंडरदेही से जोगी कांग्रेस ने अर्जुन हिरवानी को टिकट दिया था।

उनके निधन पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश साहू संघ समाज की उपाध्यक्ष व प्रथम भिलाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसी साहू, हस्तशिल्प कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, दुर्ग जिला साहू संघ अध्यक्ष राजेश साहू, भिलाई साहू समाज के जिलाध्यक्ष हरिद्वारिका साहू, , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेश साहू, साहू युवा प्रकोष्ठ के दुर्ग संभाग अध्यक्ष आनंद साहू, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमकिशन साहू, भिलाई निगम के सभापति गिरवर बंटी साहू, राजनांदगांव जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू, राजनांदगांव निगम की एमआईसी मेंबर दुलारी साहू, रिसाली अध्यक्ष संतोष साहू, रिसाली के एमआईसी मेंबर सनीर साहू, गिरवर साहू, पत्रकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक राजेंद्र सोनबोइर, यशवंत साहू, सूरज साहू, समीर साहू, भीखम साहू, अश्वनी साहू, खिलावन साहू, पूर्व पार्षद रिंकू साहू, मुन्ना साहू, प्रेमलाल साहू, भूषण साहू समेत सामाजिक पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : लोकभवन में 200...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...