छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन : गांधीवादी विचारक और संविधान विशेषज्ञ के रूप में थी खास पहचान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ गांधीवादी विचारक, संविधान विशेषज्ञ, लेखक और पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन हो गया है। उन्होंने बीती रात अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रदेश के बौद्धिक, साहित्यिक और विधिक जगत में शोक की लहर है। उनका पार्थिव शरीर भिलाई के बीएम शाह अस्पताल में रखा गया है। विदेश में रह रही उनकी बेटी के आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लंबे समय से खराब चल रहा था स्वास्थ्य

कनक तिवारी के स्वास्थ्य को लेकर पिछले करीब एक महीने से उनके परिचितों और प्रशंसकों के बीच चिंता बनी हुई थी। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले तिवारी की ओर से लंबे समय तक कोई नई पोस्ट नहीं आने पर लोग उनका हालचाल जानने की कोशिश कर रहे थे। 13 नवंबर को देवप्रिय अवस्थी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी मांगी थी। उन्होंने लिखा था कि कनक तिवारी की आखिरी पोस्ट देखे हुए एक महीना बीत गया है। उन्होंने तेजस के माध्यम से उनके स्वास्थ्य का अपडेट साझा करने का आग्रह भी किया था।

पांचवीं बार ICU में भर्ती होने की दी थी जानकारी

कनक तिवारी ने 5 सितंबर को अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया था कि उन्हें पांचवीं बार आईसीयू में भर्ती होना पड़ा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद 19 सितंबर को उन्होंने एक और पोस्ट साझा की थी। इसमें उन्होंने दुर्ग के पद्मनाभपुर स्थित अपने मोहल्ले में गणेश उत्सव के दौरान सार्वजनिक रूप से किए गए अभिनंदन का जिक्र किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वेस्ट माइनिंग विवाद के बीच NMDC में बड़ी कार्रवाई...

जगदलपुर। किरंदुल में वेस्ट माइनिंग को लेकर जारी विवाद के बीच NMDC प्रबंधन ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। किरंदुल...

राजनांदगांव में थाने से भागे लूट के दो आरोपी...

राजनांदगांव। शहर के कोतवाली थाने से लूट के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के फरार होने का मामला सामने आया है। थाने से...

कोयला लेवी घोटाला : कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल...

रायपुर में 2 करोड़ की एप्पल स्टोर चोरी का...

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सुलझाने का दावा...