भिलाई में C-मार्ट का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार: निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण… आम नागरिकों को घरेलू उत्पादों का मिलेगा लाभ

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सी मार्ट का भव्य अधोसंरचना तैयार हो गया है अंतिम चरण के ही कुछ कार्य शेष रह गए है, जिनको शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। आज निगम आयुक्त ने सी मार्ट का अवलोकन कर अधिकारियों को उचित निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के प्रयासों से सी-मार्ट का निर्माण किया गया है। महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों को एक बेहतर प्लेटफार्म देने के लिए इसकी परिकल्पना की गई थी, जिसके तहत एक बड़े बिग शॉपिंग मॉल की तरह इसे तैयार किया गया है जहां हर तरह के बेहतरीन प्रोडक्ट्स विक्रय के लिए मौजूद होंगे, जहां एक ओर महिलाओं को रोजगार की प्राप्ति होगी वहीं आम नागरिकों को घरेलू एवं अच्छे उत्पादों को प्राप्त करने का लाभ मिलेगा।

जल्द ही भिलाई शहर वासियों को इसका लाभ मिलने वाला है इसके लिए व्यापक तैयारियां निगम प्रशासन द्वारा की जा रही है। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...