भिलाई में सुमित बाजार और ईशान ऑटो पर 65000 रुपए का जुर्माना: अवैध पार्किंग का मामला…बाकी कांप्लेक्स संचालकों को दी गई समझाइश

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने आज शिवनाथ व्यवसायिक परिसर में अवैध पार्किंग को लेकर जुर्माना की कार्रवाई की। सुमित बाजार और ईशान ऑटो को 65000 रुपए का जुर्माना लगाया। उल्लेखनीय है कि अपने पार्किंग स्थल पर पार्किंग न कराकर अन्य स्थानों में पार्किंग की करने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

इस अवैध पार्किंग से सड़कों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ गया था जिसको देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई की तोड़फोड़ दस्ता की टीम ने आज आयुक्त लोकेश चंद्राकर एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के निर्देश पर निरीक्षण करते हुए कार्रवाई की।

दोनों ही व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अवैध पार्किंग नही कराने की समझाइश दी गई। सुमित बाजार से 15000 जुर्माना तथा ईशान ऑटो से 50000 रुपए जुर्माना लिया गया। आज की कार्रवाई में जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर, बालकृष्ण नायडू एवं मलखान सिंह सोरी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...