डेड बॉडी के लिए SI ने मांगे पैसे, SP ने किया लाइन अटैच: युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, घरवालों को शव देने के नाम पर पैसे मांगने का वीडियो वायरल, परिजन सीधे SP के पास गए, हो गई कार्रवाई

भिलाई। जीरो टॉलरेंस को लेकर भूपेश सरकार सख्त है। भ्रष्टाचार और रिश्वतगिरी करने वालों के खिलाफ प्रशासन संवेदनशील नजर आ आ रहा है। आज यह देखने को भी मिला। प्रदेश के सबसे वीवीआईपी जिले दुर्ग में आज एसआई के खिलाफ कार्रवाई हुई है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने एसआई को लाइन अटैच कर दिया है।

पुलिस सूत्रों की माने तो एसआई का नाम प्रकाश शुक्ला है। वह कुम्हारी थाने में पदस्थ है। उस पर रुपये मांगने के आरोप है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने लाइन अटैच किया है। यह कुम्हारी थाना में पदस्थ एसआई प्रकाश शुक्ला है।


एसआई शुक्ला के ऊपर आरोप है कि महिला के मर्ग मामले में परिजनों से 45 हज़ार रुपये का डिमांड किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसपी ने गंभीरता से लिया और उसे लाइन अटैच किया।

गौरतलब हो कि एसआई प्रकाश शुक्ला पूर्व में भी कुम्हारी थाना में पदस्थ रहते हुए एक ट्रांसपोर्टर से रुपये लेन देंन का वीडियो वायरल हुआ था। उस समय भी लाइन अटैच की कार्रवाई हुई थी। लगातार प्रकाश शुक्ला इस तरह की हरकत करने के बाद भी अपनी आदतों से बाज नही आ रहे है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

SP को भेजा गया था वीडियो
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, 4 जुलाई को कुम्हारी थाने में मर्ग कायम हुआ था। मनदीप सिंह पिता अर्जुन सिंह (24वर्ष) निवासी नवरंग, सिंगवाला, थाना-जीरा, जिला-फिरोजपुर, पंजाब ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वर्धमान एजेंसी कंडरका में फांसी लगाई थी। इस मामले की जांच का जिम्मा सब इंस्पेक्टर प्रकाश शुक्ला को दिया गया।

आज एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें सब इंस्पेक्टर द्वारा मृतक के परिजनों से शव सुपुर्दनामा में देने के लिए पैसे की मांग की गई। प्रथम दृष्टया घटना सही पाई गई। अत: सब इंस्पेक्टर प्रकाश शुक्ला को पुलिस लाइन दुर्ग में अटैच किया गया है। जांच के बाद विभागीय जांच भी होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मोबाइल पर बात करने को लेकर खूनी विवाद, बड़े...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम फरसगांव में मोबाइल फोन...

रायपुर में बंद फैक्ट्री में बड़ी डकैती : चौकीदार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री के चौकीदार को रस्सी से बांधकर लाखों रुपये की डकैती करने के...

दुर्ग में बच्चा चोरी के शक में 5 महिलाओं...

दुर्ग। जिले के नंदौरी गांव में बच्चा चोरी के शक में पांच महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो...

बिलासपुर में 2.50 लाख की हेरोइन के साथ युवक...

बिलासपुर। त्योहारों के बीच नशे के कारोबार पर नजर रख रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ACCU और सकरी पुलिस की संयुक्त टीम...