CG – मजदूर की मौत: घर बनाने के दौरान हुआ बड़ा हादसा… तीसरी मंजिल से गिरे 2 मजदूर… एक की मौत, दूसरा घायल

A major accident happened during the construction of a house

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में निर्माणाधीन मकान के तीसरे मंजिल से दो मजदूर नीचे गिर गए, जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्‍पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मजदूर का नाम राजू पटेल है। घायल मजदूर का नाम महेंद्र यादव है। पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। बताया यह भी जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान में मकान मालिक द्वारा बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से काम करवाया जा रहा था। बालोद शहर के रामदेव चौक पर एक निर्माणाधीन मकान में काम चल रहा है। इस कार्य में लगे 2 मजदूर तीसरे मंजिल से नीचे गिर गए, जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत बिगड़ने पर उसे हाई सेंटर में रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर मर्डर केस का खुलासा: पत्नी, बेटे और सांस...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए एक और हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी...

समाधान शिविर में ग्रामवासियों का जल्द बना राशन कार्ड,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 08 अप्रैल से 31 मई तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार...

प्रेम प्रसंग में बड़ी बहन बनी हैवान… अक्सर लवर...

Elder sister became a monster in love affair क्राइम डेस्क। उत्तर प्रदेश के कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया...

CM साय के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: 3 आबकारी...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्पष्ट और कड़े निर्देश के परिपालन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण और कारोबार पर रोक...

ट्रेंडिंग