डायरिया के बाद खुर्सीपार पहुंचा निगम का अमला, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह संग जोन कमिश्नर और निगम अधिकारियों ने किया दौरा, लोगों की सुनी समस्या

भिलाई। खुर्सीपार इलाके में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। 80 मरीज अब तक मिल चुके हैं। एक महिला की मौत हो चुकी है। इसके बाद निगम का काम देखने के लिए नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह आज एहतियात के तौर पर वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड का सघन दौरा किया। इस दौरान निगम जोन कमिश्नर से लेकर जोन के अफसर मौजूद रहें। स्वास्थ्य अमला भी मौजूद रहा। दया सिंह ने नालियों से गुजरने वाली पाइप लाइन को देखा। पानी की जांच के लिए कहा है। इसके अलावा सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए भी अधिकारियों से कहा है। वार्ड पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह को देखकर लोगों ने अपनी समस्या भी बताई। लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए अफसरों को कहा गया है। आश्वास्त किया गया है कि बहुत जल्द समाधान हो जाएगा। वहीं स्ट्रीट पोल पर लाइट नहीं होने की बात सामने आई। इसका भी निदान करने का दावा किया गया है। दया सिंह ने कहा कि, क्षेत्र में समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इसीलिए निरीक्षण किया गया है। निगम के अधिकारियों को पूरी समस्याओं से अवगत करा दिया गया है। ताकि किसी प्रकार की समस्या न रहे। डायरिया को कैसे कंट्रोल करना है। इस पर मंथन किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...