CG ब्रेकिंग: राजधानी में दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली… युवक के सीने और हाथ में लगी गोली… पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। जिल में दिनदहाड़े गोली चली है। बताया जा रहा है की लाभांडी इलाके के पुराना शराब भट्टी के पास गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। गोली चलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक युवक के सीने और हाथ में गोली लगी है। नल व्यापारी संदीप कुमार को गोली मारी गयी है। घटना में संदीप घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र के लाभांडी में आज सुबह बजे फायरिंग की गयी।

इधर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अमन शर्मा है, जो कि सुंदरगढ़ उड़ीसा से आया है। अमन शर्मा ने सुबह 11.30 बजे रायपुर के रहने वाले संदीप कुमार (नल व्यापारी) के ऊपर गोली चलायी है। युवक के सीने और हाथ में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक लाभांडी इलाके के पुराना शराब भट्टी के पास गोली चली है

गोली लगने से संदीप कुमार घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को कट्टे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। घटनास्थल में पुलिस मौजूद है। पुलिस अब इस मामले में घटना के कारण इत्यादि के संबंध में पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...