कांग्रेस के 85 वें अधिवेशन में MLA वोरा के नेतृत्व में डटे रहे दुर्ग के कांग्रेसी; अरुण वोरा ने सोनिया, राहुल, प्रियंका, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई शीर्ष नेताओं से की मुलाकात; कहा- पूरा देश है भूपेश बघेल के नेतृत्व क्षमता का कायल

रायपुर। AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन रायपुर में रविवार को समाप्त हुआ। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा के नेतृत्व में दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के सभी पदाधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ राजधानी स्थित जोरा में कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे।

अधिवेशन के दौरान वोरा ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कोषाध्यक्ष पवन बंसल, कैसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला समेत शीर्ष पंक्ति के सभी नेताओं से आत्मीय मुलाकात की जहां सभी दिग्गज कांग्रेसियों से विधायक वोरा ने आत्मीय मुलाकात कर प्रदेश में उनका स्वागत किया।

सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने भी पारिवारिक संबंध का उल्लेख करते हुए वोरा परिवार का कुशलक्षेम पूछा। विधायक अरुण वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है जबकि देश मे अघोषित आपातकाल के बीच कांग्रेस का महाधिवेशन रायपुर में आयोजित किया जा सका। इस आयोजन की सफलता के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व, कार्यशैली एवं कर्मठता के साथ ही कांग्रेसजनों के समर्पण की जितनी भी तारीफ की जाए कम है।

भूपेश बघेल जी लगातार दो सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री की रेस में सफल हुए हैं उनके नेतृत्व क्षमता के लिए पूरा देश उनकी सराहना करता है। गांव गरीब किसान , मजदूर, महिला एवं युवाओं के लिए महात्मा गांधी की संकल्पना एवं राहुल गांधी जी के विजन के अनुसार राज्य सरकार काम कर रही है। आने वाला समय कांग्रेस का है देश की जनता झूठ ,जुमले एवं मित्रों वाली राजनीति को पहचान चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...