B.Ed., D.El.Ed., B.A.B.Ed. & B.Sc.B.Ed. पाठ्यक्रमों में एडमिशन हेतु अंतिम चरण के आबंटन की तिथि जारी… पंजीयन और ऑनलाईन विकल्प फार्म 10 दिसंबर तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने डीएलएड, बीएड, बीएबीएड और बीएससीबीएड पाठ्यक्रम 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम चरण की तिथियां घोषित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व चरणों में प्रवेश नहीं लिया है, वे निःशुल्क तथा जो पहली बार पंजीयन कर रहे होंगे वे निर्धारित राशि के शुल्क के साथ किसी महाविद्यालय/संस्था का 7 दिसंबर 2024 को सुबह 10ः30 बजे से 12 दिसंबर 2024 तक अपने विकल्प ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

अंतिम चरण की प्रथम सूची का प्रकाशन 12 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। महाविद्यालय में प्रवेश की तिथि 12 से 16 दिसंबर 2024 को शाम 5 बजे तक निर्धारित है। इसी प्रकार द्वितीय सूची का प्रकाशन 19 दिसंबर 2024 एवं महाविद्यालय में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2024 शाम 5 बजे तक होगी। अंतिम सूची की प्रकाशन 23 दिसंबर 2024 को एवं अंतिम प्रवेश की तिथि 24 दिसंबर 2024 को शाम 5 बजे तक होगी।

विस्तृत जानकारी के लिए एससीईआरटी रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट https://scert.cg.gov.in पर देखा जा सकता है। अभ्यर्थी चिप्स के आधिकारिक वेबसाइट https://slcm.cgstate.gov.in/SCERTOnline/ पर जाकर निर्धारित पंजीयन की कार्यवाही कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...