सरकारी नाली पर अवैध कब्जा, चला निगम का बुलडोजर; नाली पाटकर फ्रीकास्ट बाउंड्रीवाल निर्माण… शिकायत के बाद कमिश्नर के निर्देश पर हटाया

दुर्ग। दुर्ग निगम ने सरकारी नाली पर अवैध कब्जा कर फ्रीकास्ट बाउंड्रीवाल निर्माण को तोड़ दिया है। नागरिकों ने सरकारी नाली पर अवैध कब्जा कर फ्रीकास्ट बाउंड्रीवाल निर्माण कर आवागमन बाधित की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर टीम कार्रवाही करने पहुंची। निगम से मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम सीमा क्षेत्रान्तर्गत महाप्रताप भवन के करीब वार्ड क्रमांक 11 शंकर नगर निवासी अजय शर्मा के द्वारा सरकारी नाली क्षेत्र की भूमि को पाटकर फ्रीकास्ट बाउंड्रीवाल निर्माण किया गया है।

जिससे नाली क्षेत्र बाधित हो रही है की शिकायत के संबंध में अनावेदक अजय शर्मा को निर्माण एवं भूमि की जांच हेतु भूमिस्यानित्य संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने विधिवत नोटिस जारी किया गया था। तथा स्थल पर अस्थाई नाली निर्माण नगर निगम द्वारा कराया गया था। जिसे वर्तमान में अतिक्रमण कर्ता द्वारा सरकारी नाली को पाट दिया गया है तथा आवाजाही मार्ग पर प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल निर्माण किया गया है।

वर्तमान में प्रश्नाधीन क्षेत्र में निर्मित प्रीकास्ट बांउड्रीवाल अतिक्रमण/कब्जा पाया गया है। कार्रवाही के पहले क्षेत्र से कब्जा को हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। नोटिस को अनदेखा किया गया। नगर निगम के भवन अधिकारी गिरीश दिवान के मार्गदर्शन में सहायक भवन अधिकारी विनोद मांझी, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित टीम अमला एवं पुलिस बल की मौजूदगी में नाली क्षेत्र में अवैध रूप से बने निर्मित प्रीकास्ट बांउड्रीवाल अतिक्रमण/कब्जा को जेसीबी की मदद से तोड़कर हटवाया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...